Breaking News : गिरफ्तारी से पहले आतंकी की संदिग्ध हरकतें, पुलिस ने ऐसे दबोचा!
कौशांबी। खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह को लेकर कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब पता चला है कि गिरफ्तारी से कई दिन पहले ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना दी थी। तब पुलिस जंगल में बने सुरंगनुमा स्थान पर पहुंची थी। वहां एक व्यक्ति बैठा था, जो पुलिस को देखते ही अजीबोगरीब हरकत करने लगा था। वह ठीक से बोल भी नहीं रहा था।
हुलिया और उसकी हरकतों के आधार पर पुलिस उसे विक्षिप्त समझा और फिर वहां से हटा दिया था। मगर आतंकी के पकड़े जाने के बाद जब उसकी तस्वीर प्रसारित हुई तो यह चर्चा तेज हो गई कि लजर मसीह ही था, जो पुलिस को देखकर नाटक करने लगा था। इस आधार पर यह भी कहा जा रहा है कि अगर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करती तो शायद उसकी सच्चाई का पहले ही पता चल जाता।
बताया गया है कि कोखराज थाने के पीछे जंगल है। उसी जंगल में एक सुरंगनुमा स्थान है। यहां तक पहुंचने के लिए पगडंडी है, जो मुख्य मार्ग से जोड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि आतंकी की गिरफ्तारी से कई दिन पहले कुछ लोग लकड़ी काटने के लिए जंगल की ओर गए थे। जहां पर एक व्यक्ति बैठा था और उसके पास कई बैग भी था। वह गांव वालों को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा था।
ग्रामीणों ने सोचा कि सभी श्रद्धालु तो संगम की ओर जा रहे हैं और अगर यह भी स्नानार्थी है तो जंगल में क्या कर रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बैठा मिला। जब पुलिसकर्मियों ने उससे कुछ सवाल किए तो वह अजीबोगरीब हरकत करने लगा।
ग्रामीणों ने सोचा कि सभी श्रद्धालु तो संगम की ओर जा रहे हैं और अगर यह भी स्नानार्थी है तो जंगल में क्या कर रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बैठा मिला। जब पुलिसकर्मियों ने उससे कुछ सवाल किए तो वह अजीबोगरीब हरकत करने लगा।
✅ हमसे जुड़ें!
अगर आपको यह खबर पसंद आई तो हमारे YouTube चैनल "Information Bharat" को सब्सक्राइब करें और Facebook, Twitter और Instagram पर भी हमें फॉलो करें, ताकि आपको हर अपडेट सबसे पहले मिले।
📌 वेबसाइट: www.informationbharat.com
📌 YouTube चैनल: https://www.youtube.com/@INFORMATIONBHARAT15
📌 Facebook: https://www.facebook.com/share/19kcY5swew/
📌 Instagram: https://www.instagram.com/informationbharat/profilecard/?igsh=MTlkM3F4cDUzNmFwcQ==
📌 Twitter: https://www.instagram.com/informationbharat/profilecard/?igsh=MTlkM3F4cDUzNmFwcQ==


