गाज़ियाबाद में होली और जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट, मस्जिदों के पास बढ़ाई गई सुरक्षा''
ट्रांस हिंडन जोन में होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली और आसपास के जिलों से सटे बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। होलिका दहन के दौरान सभी स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेख में पढ़िए पूरी खबर।
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा सख्त कर दी है।दिल्ली व आसपास के जिलों से सटे बार्डर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। होलिका दहन के दौरान सभी स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
होली व जुमे की नमाज के दौरान 50 से अधिक क्यूआरटी, पीएसी लगाई जाएगी। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।सभी एसीपी और थाना प्रभारी भ्रमणशील रहेंगे।
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को किया चाक चौबंद
होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण पुलिस (Ghaziabad Police) ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। सोमवार रात से होली पर शराब तस्करी रोकने के लिए दिल्ली व आसपास के जिले से सटी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


