Breaking news :- गाजियाबाद में बवाल! सचिन पायलट के ममेरे भाई से मारपीट, हवाई फायरिंग से दहशत''
Crime news :- गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के शकलपुरा गांव में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के ममेरे भाई पर दो भाइयों ने मारपीट कर हवाई फायरिंग की। बाइक पर जा रहे पीड़ित को साइड नहीं देने और कार से धूल उड़ाने पर दोनों में विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला...
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र के शकलपुरा गांव में बुधवार दोपहर को कांग्रेस नेता सचिन पायलट के ममेरे भाई पर दो भाइयों ने मारपीट कर हवाई फायरिंग की। बाइक पर जा रहे पीड़ित को साइड नहीं देने और कार से धूल उड़ाने पर दोनों में विवाद शुरू हुआ था।
सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से खोखे मिले हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, शकलपुरा गांव के रोहन बुलेट बाइक पर दो कर्मचारियों को लेकर गांव जा रहे थे। आरोप है कि आगे चले रहे कार सवार ने काफी देर तक उन्हें साइड नहीं दी।
कार से धूल उड़ाने पर हुआ था विवाद
रास्ता कच्चा होने के कारण धूल उड़ रही थी। उन्होंने कई बार हार्न बजाकर साइड लेने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक ने साइड नहीं दी। आरोप है कि कुछ दूरी पर कार सवार ने रोका तो दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी होती देखकर पास में खड़े कार सवार के भाई और मां भी स्कूटी से मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि चिरौड़ गांव के कुनाल और उसके भाई सुमित ने रोहन से मारपीट की । इसके बाद अवैध पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित कांग्रेस नेता सचिन पायलट के ममेरे भाई हैं।
साढ़े 12 की घटना, दो बजे पुलिस को मिली सूचना
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों में विवाद हुआ था। घटना के बाद पीड़ित घर चले गए और अपने स्वजन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोबारा करीब दो बजे मौके पर आकर 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
हमसे जुड़ें!
अगर आपको यह खबर पसंद आई तो हमारे YouTube चैनल "Information Bharat" को सब्सक्राइब करें और Facebook, Twitter और Instagram पर भी हमें फॉलो करें, ताकि आपको हर अपडेट सबसे पहले मिले।
📌 वेबसाइट: www.informationbharat.com
📌 YouTube चैनल: https://www.youtube.com/@INFORMATIONBHARAT15
📌 Facebook: https://www.facebook.com/share/19kcY5swew/
📌 Instagram: https://www.instagram.com/informationbharat/profilecard/?igsh=MTlkM3F4cDUzNmFwcQ==
📌 Twitter: https://www.instagram.com/informationbharat/profilecard/?igsh=MTlkM3F4cDUzNmFwcQ==

