Sambhal Breaking News : संभल में रमजान के पहले जुमे पर कड़ी सुरक्षा, होली पर भी अलर्ट जारी!''
इस बार होली जुमे के दिन पड़ रही है. इसको लेकर संभल में काफी एहतियात बरती जा रही है. डीआईजी, एसपी, सीओ समेत कई बड़े अधिकारियों ने जिले की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया. पीस कमेटी की बैठक के बाद सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि जो लोग इसमें नहीं आए हैं, उनको बता दिया जाए कि साल में 52 बार जुमा आता है, लेकिन होली एक दिन'
आपको बता दें कि इस बार होली जुमे के दिन पड़ रही है. इसको लेकर संभल में काफी एहतियात बरती जा रही है. डीआईजी, एसपी, सीओ समेत कई बड़े अधिकारियों ने जिले की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया. पीस कमेटी की बैठक के बाद सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि जो लोग इसमें नहीं आए हैं, उनको बता दिया जाए कि साल में 52 बार जुमा आता है, लेकिन होली एक दिन. जिसको होली खेलनी हो और जिस भाई के अंदर होली खेलने की कैपेसिटी हो, वही इंसान घर से बाहर निकले, वरना घर के अंदर रहकर ही नमाज पढ़े. क्योंकि, पुलिस-प्रशासन किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त करने में मूड में नहीं
सीओ ने आगे कहा कि जिसको रंग से परहेज हो वह व्यक्ति घर से बाहर ना निकले. जिस किसी में रंग को झेलने की कैपेसिटी हो वही व्यक्ति घर से निकले. यह बात बिल्कुल ध्यान में रखना है कि किसी भी हाल में शांति-व्यवस्था ना बिगड़े. बैठक में मुस्लिम समुदाय से साफ तौर पर कहा गया है कि जिस तरह से आप पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं, ठीक वैसे ही होली भी हिंदुओं के मिलन का त्यौहार है, अगर रंग से आपत्ति है तो उस दिन घर से बाहर निकालने की गलती ना करें. उस दिन पूजा-पाठ या नमाज आदि घर के अंदर ही करें, क्योंकि हर जगह भगवान और अल्लाह है. पुलिस किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन नहीं होने देगी. हिंदू पक्ष भी अनावश्यक किसी पर रंग ना डाले. नियम सबके लिए समान हैं
हमसे जुड़ें!
अगर आपको यह खबर पसंद आई तो हमारे YouTube चैनल "Information Bharat" को सब्सक्राइब करें और Facebook, Twitter और Instagram पर भी हमें फॉलो करें, ताकि आपको हर अपडेट सबसे पहले मिले।
📌 वेबसाइट: www.informationbharat.com
📌 YouTube चैनल: https://www.youtube.com/@INFORMATIONBHARAT15
📌 Facebook: https://www.facebook.com/share/19kcY5swew/
📌 Instagram: https://www.instagram.com/informationbharat/profilecard/?igsh=MTlkM3F4cDUzNmFwcQ==
📌 Twitter: https://www.instagram.com/informationbharat/profilecard/?igsh=MTlkM3F4cDUzNmFwcQ==


